- Hindi News
- National
- Sarni News Mp News Dead Body Of Elderly Person Found Dead In Chhatarpur Village For 3 Days
छतरपुर गांव से 3 दिन से लापता बुजुर्ग का शव रेत में दबा मिला
जूते - गमछे मिले तो शव तक पहुंचा परिवार, चेहरे पर चाेट के थे निशान, हत्या की आशंका
छतरपुर गांव से दो किलोमीटर दूर तवा नदी के किनारे झाड़ियों के पास एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव रेत में ढाई फीट गहराई में दबा मिला। बुजुर्ग तीन दिनाें से लापता था। जूता- गमछा मिलने पर परिवार के सदस्य शव तक पहुंच सके। परिजनाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे रेत से निकालकर पीएम के लिए घाेड़ाडाेंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
मृतक बुजुर्ग के चेहरे पर चाेट के निशान हाेने से पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर दो डंडे मिले हैं। संभवत: बुजुर्ग से मारपीट कर हत्या की है। छतरपुर गांव निवासी मदरसा पिता बराती सरयाम घर से दाे किमी दूर खेत में जागल (रखवाली) करता था। गुरुवार दाेपहर खेत के लिए निकला था। शुुक्रवार को वह घर नहीं लौटा। शनिवार दाेपहर अनिल और उसकी बहन को खेत से दो किमी तवा नदी के किनारे पिता का जूता और गमछा मिला।
रेत में दरार भी दिख रही थी। अनिल ने रेत हटाई। वहां उसके पिता का शव दिखा। सूचना पाथाखेड़ा चौकी पुलिस काे दी। चौकी प्रभारी नितिन पाल, एसडीओपी अभय चौधरी और थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान माैके पर पहुंचे और शव रेत से बाहर निकाला। एफएसएल की टीम भी पहुंची।
शव पीएम के लिए भेजा। पाथाखेड़ा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मर्ग कायम किया है। इधर मृतक की प|ी गुल्लाे बाई ने बताया गांव के लाेग उनके पति मदरसा पर जादू-टाेना करने का शक करते थे। हालांकि उन्हाेंने किसी से दुश्मनी हाेने की बात से इनकार किया है। मृतक की बेटी सुशीला ने कहा मां घबराहट में जादू-टोने की बात कह रही है।
जांच के बाद हाेगा खुलासा
- महेंद्रसिंह चौहान, थाना प्रभारी सारनी