सड़क पर मिट्टी डालने वाले पर कार्रवाई की मांग
मुलताई। मासोद रोड पर स्थित ज्ञानेश्वर शिव मंदिर के पास बाइक दुर्घटना में रायआमला निवासी सुरेश काले गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सुरेश काले के पुत्र नीतेश ने घटना के लिए मार्ग पर डंपर से मिट्टी खाली करने वाली कंपनी को दोषी ठहराते हुए शिकायत की है। नीतेश काले ने पुलिस को बताया शनिवार शाम पिता सुरेश काले रायआमल से बाइक से मुलताई जा रहे थे। मंदिर के पास मिट्टी का परिवहन करने वाली कंपनी का डंपर खराब हो गया। जिससे डंपर के ड्राइवर ने बीच सड़क पर ही मिट्टी खाली कर दी। सड़क पर मिट्टी पड़ी होने से पिता सुरेश काले की बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे सुरेश काले मार्ग पर गिरकर घायल हो गए। नीतेश ने बीच सड़क पर मिट्टी खाली करने वाली कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है।