पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News Dhurndi Today Fear Of Corona Virus Will Play Holi With Lag Gulal And Tesu Flowers

धुरेंडी आज ः कोरोना वायरस का डर, लाेग गुलाल और टेसू के फूलों से खेलेंगे होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में धुरेंडी मंगलवार को मनाई जाएगी। कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा होने से इस बार लोग भी सूखी होली खेलने की तैयारी में हैं। इस कारण बाजार में लोग केमिकलयुक्त रंग खरीदने से परहेज कर रहे हैं।

धुरेंडी पर हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए शहर में 300 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शहर में 44 प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। 7 मोबाइल वैन पूरे शहर में गश्त करेंगी। अस्पताल में एक ड्यूटी डॉक्टर रहेगा। इमरजेंसी होने पर कॉल कर डॉक्टरों को बुलवाया जाएगा।

रंगों का त्योहार : बाजार में रंग खरीदने से बच रहे लोग, कोरोना वायरस से बचने प्रशासन लोगों से सूखी होली खेलने की कर रहा अपील

पलास के फूलों से मनेगा रंगोत्सव

प्रदूषण और रासायनिक रंगों से मुक्त होली खेलने की तैयारी भारत- भारती में की जा रही है। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा टेसू और सिंदूर के फूलों से होली खेली जाएगी। सोमवार को स्कूल के विद्यार्थियों ने पलाश और सिंदूर के फूलों को पकाकर रंग तैयार किया। भारत भारती शिक्षा समिति के सचिव मोहन नागर ने कहा कि बाजारों में त्वचा के लिए नुकसानदेह घातक रसायनों के प्रयोग कर रंग बनाकर बेचे जा रहे हैं। जिनसे त्वचा संबंधी रोग हो जाते हैं और त्योहार की मस्ती परेशानी में बदल जाती है। इस कारण यहां पर पलाश और सिंदूर के फूलों से रंग तैयार कर होली खेली जाएगी।

यह है होली की तैयारी

पुलिस एक एसडीओपी और 5 टीआई करेंगे गश्त : शहर में धुरेंडी पर पुलिस हुड़दंगियों पर नजर रखेगी। इसके लिए शहर में 44 प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में भी बल तैनात रहेगा। इसके लिए 300 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 1 एसडीओपी तथा 5 टीआई पेट्रोलिंग करेंगे। 7 मोबाइल वैन पेट्रोलिंग करेगी। एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी ने सभी से सूखी होली खेलने काे कहा।


बैतूल। भारत-भारती आवासीय विद्यालय के छात्र पलाश के फूल से रंग बनाते हुए।
खबरें और भी हैं...