जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक 16 को
बैतूल| जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में हाेगी। जिला श्रम पदाधिकारी डीडी भगत ने बताया बैठक में कलेक्टर राकेश सिंह मौजूद रहेंगे। इसी दिन बंधक श्रम प्रथा (समाप्ति) अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।