- Hindi News
- National
- AATHNER News Mp News Drunken Unknown Bike Driver Killed Youth Injured Admitted
नशे में धुत अज्ञात बाइक चालक ने मारी टक्कर, युवक घायल, भर्ती
अकलवाड़ी से सातनेर की तरफ आ रहे अज्ञात बाइक चालक ने रोहित को टक्कर मार दी
एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार काे टक्कर मार दी। इससे युवक घायल हाे गया। घायल युवक काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सातनेर निवासी रोहित झपाटे (18) अपने खेत में गेहूं की खराई को ढांकने के लिए बाइक से उमरी गांव जा रहा था। सातनेर से उमरी के बीच स्थित नागदेव ढाना के निकट अकलवाड़ी से सातनेर की तरफ आ रहे अज्ञात बाइक चालक ने रोहित को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शी नारायण धाकड़, अंकित चौधरी ने बताया बाइक सवार काे चोट आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सुमित पटैया ने इलाज िकया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार नशे में धुत था और उसके पास शराब की बोतलें भी थीं।
शराब पीकर वाहन चलाने वालाें पर नहीं हाे रही कार्रवाई: अाठनेर थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले नहीं बनाए जा रहे हैं। जबकि राेजाना शराब के नशे में वाहनाें की टक्कर हाे रही है। राेक न हाेने पर लाेग नशे की हालत में बेखौफ व्यस्त मार्गों से वाहन दाैड़ाते हैं। इससे दूसरे राहगीर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हाेने से इस पर अंकुश लग सकेगा। इस बारे में थाना प्रभारी आठनेर डीएस टेकाम ने बताया कि सातनेर के फरियादी रोहित झपाटे और उनके परिजनों की तरफ से अज्ञात बाइक सवार की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शिकायत होने पर अज्ञात बाइक सवार की तलाश कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अाठनेर। शराब के नशे में बाइक चलाने वाले ने मारी टक्कर, युवक घायल।