- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Electricity Company Made Attachment Action Attached 3 Bike Made 17 Cases
बिजली कंपनी ने की कुर्की कार्रवाई, 3 बाइक कुर्क, 17 के केस बनाए
बिजली कंपनी बकायादारों से वसूली की कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार काे कंपनी ने काजरी गांव से दाे और लक्कड़जाम गांव से एक बाइक की कुर्की की है।
इस कार्रवाई के दाैरान कंपनी कर्मचारियाें ने काजरी गांव में 13 और लक्कड़जाम गांव में 4 बिजली दुरुपयोग (अधिक वाट का हीटर उपयोग करने) के केस बनाए। विद्युत वितरण केंद्र भीमपुर के शुभम अमरूते ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के ऊपर 15 हजार रुपए से ऊपर बिल का भुगतान शेष है, उन उपभोक्ताओं को ए फार्म नोटिस और बी फार्म नोटिस दे दिए थे। इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं की। ऐसे 76 उपभोक्ता हैं। बिल जमा नहीं हाेने पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इस टीम में सतर्कता विद्युत विभाग प्रबंधक बैतूल के ओमप्रकाश सलामे, जांच अधिकारी दीप्ति धुर्वे, सहायक प्रबंधक पवन बारस्कर और भीमपुर से सहायक राजस्व अधिकारी प्रशांत ठाकुर, रामरस बिहारे, संतोष वारदे आदि शामिल हैं।
भीमपुर। बिजली बिल बकायादाराें से कुर्क की गई बाइक अाैर सामग्री।