पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News Farmers Adamant Stop Survey Of Dam Right Now Because Surveyors Are Spoiling The Crop

किसान अड़े, अभी रोका जाए डैम का सर्वे, क्योंकि... सर्वेयर फसल को कर रहे खराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

1 माह बाद फसल कटने पर सर्वे करने की मांग

गढ़ा डैम के सर्वे से क्षेत्र के किसानों की पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल को हो रहा नुकसान हो रहा है, इसकाे लेकर क्षेत्र के किसानों में अाक्राेश बढ़ गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल सर्वे रोक दिया जाए। एक महीने बाद फसल कटने पर सर्वे किया जाए। यह मांग गढ़ा डैम के डूब क्षेत्र में पहुंचे अधिकारियों से मंडईबुजुर्ग के किसानों ने की। इस पर जलसंसाधन ईई एके डेहरिया ने कहा कि सर्वे नहीं रोका जा सकता है, इसका काम सौंपा जा चुका है, फसल को नुकसान से बचाकर सर्वे किया जाएगा। इधर कोदारोटी समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों ने किसानों पर बेवजह की गई एफआईआर का विरोध करते हुए वापस लेने की मांग उठाते हुए सोमवार शाम कलेक्टर राकेश सिंह को ज्ञापन सौंपा।

कोदारोटी गांव की चाैपाल पर हुई बैठक

किसानों की एक बैठक साेमवार दोपहर 1 बजे कोदारोटी ग्राम में हुई। बांध क्षेत्र में जिन किसानों की भूमि अधिग्रहण की जा रही है उन्हें शासन द्वारा चार गुना मुआवजा दिलाए जाने के संदर्भ में इस बैठक में विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तय की।

नुकसान बचाकर सर्वे किया जाएगा

एके डेहरिया, ईई, जलसंसाधन विभाग

कलेक्टर सिंह काे ज्ञापन साैंपने पहुंचे ग्रामीण


साेमवार शाम को यतीन्द्र सोनी, बाली यादव, नवनीत सोनी, दुर्गेश सोनी, जगदीश यादव समेत अन्य कलेक्टर राकेश सिंह को ज्ञापन सौंपने बैतूल कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि गढ़ा डूब क्षेत्र के किसान 6 मार्च से कोदारोटी जोड़ पर चार गुना मुआवजा या बैराज बनाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन से किसी तरह का यातायात भी प्रभावित नहीं हो रहा है। देवगांव निवासी रमीज रजा की शिकायत पर किसानों पर धारा 341 और 147 लगाकर केस दर्ज कर दिए हैं। किसानों पर बनाए गए केस वापस लिए जाएं नहीं तो किसान एक बड़ा आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


ईई बोले - सर्वे नहीं रोका जा सकता, फसल को नुकसान से बचाकर करेंगे काम

किसानों पर दर्ज किए केस वापस ले प्रशासन

गढ़ा डैम के डूब क्षेत्र से प्रभावित हो रहे गांवों में जलसंसाधन ईई एके डेहरिया, एसडीओ विपिस वामनकर, एसडीओ संतराम सिरसाम, एडीएम राजीव रंजन पांडे, तहसीलदार स्मिता देशमुख समेत अन्य निरीक्षण करके ग्रामीण से चर्चा करने पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों को गढ़ा संघर्ष समिति के यतीन्द्र सोनी और हृदयराम यादव समेत अन्य ने बताया कि जब तक चार गुना मुआवजा तय नहीं हो जाता सर्वे न करें। फसल को इस तरह बेवजह नुकसान नहीं पहुंचाएं, फसल पर ही किसान निर्भर हैं। मंडईबुजुर्ग के पांच लोगों पर नामजद और अज्ञात 25 पर एफआईआर दर्ज की गई है इसे वापस लिया जाए।

बैतूल। डूब क्षेत्र के किसान बैठक कर चर्चा करते हुए।
खबरें और भी हैं...