पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhensdehi News Mp News Farmers39 Strike To Continue Barrage For Construction Of Barrage In Place Of Garha Dam

गढ़ा डैम की जगह बैराज बनाने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा किसानों का धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैतूल| गढ़ा डैम की जगह बैराज बनाने की मांग उठाते किसान 12 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और धरना दे रहे हैं। कलेक्टोरेट के सामने वे तीसरे दिन रंगपंचमी पर शनिवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। हालांकि किसानों की संख्या जरूर थोड़ी कम थी। मधु यादव ने बताया कि रंगपंचमी पर धरना प्रदर्शन जारी रहा। रात के समय भी किसान धरना स्थल पर बैठे रहे। रंगपंचमी का पर्व मनाने भी किसान कहीं नहीं गए। हालांकि कुछ किसानों ने मौके पर ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर धरना प्रदशर्न जारी रखने का संकल्प लिया। ज्ञात हो कि गढ़ा डैम की जगह माचना नदी पर छोटे बैराज बनाने की प्लानिंग पूर्व में की गई थी, लेकिन बाद में बड़ा डैम बनाने का निर्णय लेकर डैम निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। किसान डैम और बैराज को लेकर दो फाड़ हो गए थे। इसी बात को लेकर अब बैराज बनाने की मांग उठा रहे किसान एकजुट होकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...