- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Farmers39 Union Demands To Stop Bank Collection From Farmers
किसानों से बैंक वसूली रोकने किसान संघ ने रखी मांग
बैतूल| भारतीय किसान संघ ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ज्ञापन देकर बैंक वसूली रोकने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष अशोक पटेल ने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा मुनगा के पौधों के जमा पैसे कंपनी से दिलवाए जाएं, जब तक सरकार द्वारा की गई घोषणाओं संबंधी लाभ की राशि किसानों के खाते में नहीं आ जाती है, तब तक किसी भी प्रकार की वसूली बैंक, बिजली या अन्य विभाग की रोकी जाए। उन्होंने बताया गढ़ा डैम में किसानों को चार गुना मुआवजा देने तथा कृषि उपज उपमंडी आमला बंद पड़ी है, उसे प्रारंभ करने की मांग की है। किसान संघ ने भीमपुर के आस-पास 14 ग्रामों में आंधी और ओलावृष्टि हुई, जिसका सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है।