पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News Father Asked Where Did Your Mother Go Without Telling Her Son Killed Ax

पिता ने पूछा - तेरी मां बिना बताए कहां गई, बेटे ने मारी कुल्हाड़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैतूल | धुरेंडी के दिन एक बेटे ने मामूली विवाद में पिता के पैर पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घटना में गंभीर पिता को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गंज टीआई संतोष पटेल ने बताया गोंडी मोहल्ला निवासी बिस्सू उइके (55) और उसके पुत्र ललित (35) के बीच विवाद हो गया था। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि पिता बिस्सू ने ललित से केवल इतना ही पूछा कि तेरी मां कहां गई, वह बिना बताए कहां चली जाती है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और ललित ने पिता को गाली-गलौज करते हुए पैर पर कुल्हाड़ी मार दी।
खबरें और भी हैं...