- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Fear Of Carelessness School College Leave But Not Even Ventilator In Isolation Ward
काेराेना का डर, स्कूल-काॅलेजाें की छुट्टी, पर आइसोलेशन वार्ड में वेंटीलेटर तक नहीं
कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए सभी शासकीय, प्राइवेट स्कूलाें अाैर काॅलेजाें में अागामी अादेश तक छुट्टी कर दी है। शुक्रवार काे स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव रश्मि अरूण शमी ने आगामी आदेश तक छुट्टी घोषित कर दी है। 14 से 31 मार्च तक जिले के सभी सिनेमा हॉल बंद रहेंगे।
पांचवीं एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षा और 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही किया जाएगा। स्वास्थ्य अमले ने भर्ती खांसी के मरीजों को मुंह पर मास्क बंधवाना एहतियातन अनिवार्य कर दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने अलग से दो आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। साथ ही चार महीने की दवाओं का स्टॉक रखने केेे लिए ड्रग कार्पोरेशन को पत्र लिखकर सभी तरह की दवाएं स्टॉक करने की तैयारी की है। हालांकि अब तक वेंटीलेटर जैसे जीवन रक्षक उपकरणों के इंतजाम आइसोलेशन वार्ड में नहीं हाे पाए हैं। केवल ऑक्सीजन सिलेंडर ही माैजूद हैं। कोरोना संदिग्ध मिलने पर उनकी लार के सैंपल पुणे भेजे जाएंगे।
डॉक्टर बाेले- वेंटिलेटर की जरूरत नहीं
कोरोना संदिग्धों के लिए बनाए गए दो कमरों में वेंटिलेटर नहीं है। जब भास्कर प्रतिनिधि ने वेंटिलेटर नहीं हाेने के संबंध में पूछा ताे डाॅ. रंजीत राठाैर ने कहा कि कोरोना के मामले में वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि पुराने आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर जरूर रखे गए हैं।
चार महीने की दवाओं का रहेगा स्टॉक
सीएमएचओ ने बताया अस्पताल में एक दिन में 500 से 700 मरीज आते हैं। दवा की एक माह की खपत के हिसाब से चार महीने का स्टॉक रखा जाएगा। इसके लिए ड्रग कार्पोरेशन को लिखा है। विशेषकर एंटीबायोटिक और अन्य दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा जाएगा।
तैयारी : कोरोना संदिग्धों की लार के सैंपल भेजे जाएंगे पुणे
रंगपंचमी अाज : हाथ व गले मिलने से बचें
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीसी चौरसिया ने बताया कि जिला प्रशासन की बैठक में कलेक्टर राकेश सिंह ने जन समान्य को कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में सलाह तथा निर्देश जारी किए हैं। कोरोना वायरस से बचाव हेतु रंगपंचमी पर परंपरा का पालन करें लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अनावश्यक एक स्थान पर लोग एकत्रित न हों, भीड़ भाड़ जुलूस का यथासंभव आयोजन सीमित करें या न करें। आपस में हाथ एवं गले मिलाने से बचें, नमस्ते से ही अभिवादन करें। सूखे रंग गुलाल का ही उपयोग करें। अनावश्यक बड़े शहरों की यात्रा सीमित करें, यथासंभव घर पर ही रहें।
वार्ड में भर्ती मरीज मुंह पर मास्क बांधे दिखे
भास्कर ने जिला अस्पताल के एक वार्ड का मुआयना किया तो यहां पर मरीज मुंह पर मास्क बांधे दिखे। महिला मरीजों ने चर्चा में बताया कि खांसी चल रही है। इसीलिए यहां भर्ती हैं। डॉक्टर ने मुंह पर मास्क बांधे रखने को कहा है। हालांकि वार्ड में ऐसे भी मरीज भर्ती थे जिन्होंने मुंह पर मास्क नहीं बांधे थे।
बैतूल। भर्ती महिला मरीज मास्क पहने हुए।
कोरोना में वेंटिलेटर की जरूरत नहीं है
- डॉ रंजीत राठौर, नोडल अधिकारी, कोरोना रोकथाम
ड्रग कार्पाेरेशन काे 4 माह की दवा के लिए लिखा है
- डॉ. जीसी चौरसिया, सीएमएचओ, बैतूल