- Hindi News
- National
- Bhensdehi News Mp News Fear Of Corona Virus Rangpanchami Avoided Color And Water Gulal Dyed Faces
कोरोना वायरस का डर : रंगपंचमी पर रंग व पानी से किया परहेज, गुलाल से रंगे चेहरे
रंगपंचमी के अवसर पर भैंसदेही तहसील के झल्लार ग्राम में मेघनाथ मेले का परंपरागत रूप से आयोजन हुआ। क्षेत्रीय जनता में मेले को लेकर काफी उत्सुकता रही। पुरुष, महिलाएं और बच्चे सज-संवर कर मेले का लुत्फ उठाते देखे गए। मेघनाद की पूजा-अर्चना कर बली देने वालों का तांता लगा रहा। भगत और लोगों ने मेघनाद के सिर को रस्सी की सहायता से पांच बार घुमाया। पश्चात जेरी पर बंधी पोटली को तोड़ने के लिए जोर आजमाइश हुई। काफी मशक्कत के बाद युवक ने जेरी से पोटली तोड़कर पुरस्कार प्राप्त किया। मेले में कानून व्यवस्था के लिए तहसीलदार भैंसदेही ओमप्रकाश चोरमा, नायब तहसीलदार देव शंकर धुर्वे, थाना प्रभारी झल्लार राकेश सरयाम के साथ राजस्व एवं पुलिस का अमला मौजूद रहा।
शहर में रंग व गुलाल तो उड़ा, लेकिन अिधकांश लोग भीड़ में जाने से बचे
बैतूल| धुरेंडी से ज्यादा रंग खेलने का माहौल हर साल रंगपंचमी पर रहता है। इस बार भी धुरेंडी से ज्यादा रंगपंचमी पर शहर में रंग का माहौल दिखाई दिया। हालांकि कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की जा रही सावधानियों का असर रंगपंचमी पर भी देखने को मिला। शहर के कई हिस्सों में अधिकांश लोगों ने एक-दूसरे को दूर से ही रंगपंचमी की बधाइयां दीं। हालांकि बच्चों पर कोई असर देखने को नहीं मिला। उन्होंने हर साल की तरह रंगपंचमी मनाई। एक बड़े वर्ग ने हॉस्टलों और वृद्ध आश्रम में जाकर अनूठे ढंग से रंगपंचमी मनाई। बच्चों के साथ अंताक्षरी और बुजुर्गों के साथ अनुभव बांटकर रंगपंचमी मनाई।
रंगपंचमी पर शनिवार को घरों और मोहल्लों में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। अधिकांश जगहों पर गुलाल का उपयोग करके ही रंगपंचमी मनाई। जगह-जगह संगठनों और व्यापारियों ने घूम-घूमकर बैंड-बाजों के साथ रंगपंचमी मनाई। घरों में समूह बनाकर भी लोग पहुंचे। जो लोग रंगों से बच रहे थे, वे दिनभर छिपते रहे। हालांकि इधर वाट्स एप और फेसबुक पर भी एक दूसरे को बधाई देने का क्रम जारी रहा। रंग से बचकर इन लोगों ने होली सोशल मीडिया पर ही मनाई। थोड़ा असर कोरोना वायरस को लेकर चल रही सावधानियों वाले नोटिसों का भी रहा।
कोठी बाजार में ढोल- ढमाकों के साथ निकले लोग : शहर के कोठी बाजार क्षेत्र में लोगों ने ढोल - ढमाकों के साथ रंगपंचमी का पर्व मनाया और जुलूस की शक्ल में एक-दूसरे के घर जाकर बधाई दी। कई लोग रंग फेंकते और गीत गाते हुए लोग सड़कों से गुजरे और घरों से लोगों को बाहर निकाल निकालकर रंग लगाते दिखे।
इधर गरीब छात्रों और वृद्ध आश्रम के वृद्धजनों के साथ मनाई रंगपंचमी : एक बड़ा तबका ऐसा भी था जिसने गरीब छात्रों और बुजुर्गों के साथ रंगपंचमी मनाई। सृजन एक सोच संस्था ने गरीब पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों और वृद्धजनों के साथ रंगपंचमी मनाई। इसी के अंतर्गत आदिवासी छात्रावास सिविल लाइन- बैतूल में बच्चो और ‘मातोश्री वृद्धा आश्रम’ - उड़दन बैतूल में वृद्धजनों के साथ खुशियों व मिठाइयों के रंगों से उनके जीवन में खुशियां भरीं। बच्चो ने अंताक्षरी, कविताएं, गीत-गायन व नृत्य के साथ आकर्षक प्रस्तुतियां भी दीं। उड़दन वृद्ध आश्रम में भी सृजन संस्था के सदस्य पहुंचे। बुजुर्गों ने आपने जीवन के अनुभव सदस्यों के साथ साझा किए।
छात्रावास में बालिकाओं के साथ मनाई रंगपंचमी
बैतूल| शहर के सदर क्षेत्र में स्थित बालिका छात्रावास पहुंचकर शहर की युवतियों ने बालिकाओं के साथ रंग पंचमी का पर्व मनाया। इस दाैरान वर्षा खाड़े, नीतू चढ़ोकार, तपिशा, पूजा अमझरे, अंकिता और तृप्ति मौजूद रहीं।
रंगपंचमी पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए किया निशुल्क औषधि का वितरण
बैतूल| शनिवार को रंगपंचमी के दिन आयुष विभाग द्वारा जनमानस को कोरोना बीमारी से बचाने और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए निशुल्क औषधि का वितरण किया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ.अमृतराव बर्डे ने बताया जिला आयुर्वेद चिकित्सालय टिकारी, आयुष स्पेश्यालिटी सेंटर, शासकीय आयुर्वेद औषधालय गर्ग काॅलोनी एवं शासकीय होम्योपैथिक औषधालय गंज में आमजनों को कोरोना बीमारी से बचने और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया जा रहा हैं।
होली मिलन में आज होगी फाग प्रतियोगिता
बैतूल| किराड़ क्षत्रिय महासभा रविवार दोपहर में सदर मंगल भवन में फाग प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम का आयोजन होली मिलन के अवसर पर किया जा रहा है। इसमें सेहरा सहित अनेक फाग भजन मंडलियों को आमंत्रित किया है। महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल पटेल हारोड़े व नवयुवक जिलाध्यक्ष मदनलाल डढोरे ने बताया आयोजन वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
रंगपंचमी पर जेरी पर चढ़कर तोड़ी पोटली
खुशियों का त्योहार : कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सावधानी बरतते दिखा एक बड़ा तबका
लोहार समाज का होली मिलन समारोह आज
भास्कर संवाददाता | बैतूल
रंगपंचमी का पर्व शनिवार को जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया। कोरोना वायरस के चलते अधिकांश लोगों ने रंग के साथ पानी से होली खेलने से परहेज किया। गंज पर रंगपंचमी पर हर साल फूटने वाली मटकी का आयोजन भी नहीं किया। हर साल की तरह रंगपंचमी पर वैसी धूम नहीं रही, लेकिन चौक-चौराहे और गलियों में लोग गुलाल से होली खेलते रहे।
सुबह से रंगपंचमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते रहे। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने जमकर रंगपंचमी मनाई। गुलाल से एक-दूसरे को रंगपंचमी की बधाई दी। सुबह से देर शाम तक शहर में कम संख्या में लोग नजर आए। इस दौरान बाजार पूरी तरह बंद रहा। अधिकांश लोगों ने रंगपंचमी पर्व दूरस्थ इलाकों में मनाया। रंगपंचमी पर चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। इस बीच कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। आदिवासी अंचल में ग्रामीणों ने रंगपंचमी मनाईं।
व्यापारियों ने एक दूसरे को किया तिलक : घोड़ाडोंगरी| व्यापारी संघ ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। भवानी चौक में एकत्र हुए व्यापारियों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर रंगपंचमी मनाई। सभी व्यापारी बाजे-गाजे के साथ मालवीय गार्डन पहुंचे, जहां भारत माता की आरती कर रंग-गुलाल चरणों में अर्पण किया। इस अवसर पर कमलेश जैन व दीपक जैन के हास्य व्यंग्य ने समां बांधा। व्यापारी संघ के अध्यक्ष तोषण गावंडे ने बताया रंग पंचमी पर एक-दूसरे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। इधर नगर के अन्य इलाकों में भी रंगपंचमी की धूम रही ।
रंग पंचमी के चलते कम चलीं यात्री बसें : शाहपुर| रंगपंचमी के चलते शनिवार को यात्री बसें बहुत कम चलीं। रंगपंचमी का त्योहार इस बार औपचारिक ही रहा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी सूचनाओं और संदेशों के चलते नागरिकों में सतर्कता रखने की भावना का असर साफ दिखा। दिन में बस स्टैंड पर भीड़ रही वहीं 2 दर्जन यात्री बसें नहीं चलीं। शाम को बसों की आवाजाही सामान्य हो पाई।
जिला न्यायालय परिसर में रंगपंचमी उत्साह से मनाते हुए अधिवक्ता।
बैतूल| विश्वकर्मा लोहार समाज समिति का होली मिलन समारोह और मासिक बैठक रविवार को सोनाघाटी स्थित शारदा मंदिर प्रांगण में हाेगी। समाज के मीडिया प्रभारी किशोरीलाल विश्वकर्मा ने बताया समारोह में समाज के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों के संबंध में रूपरेखा तैयार की जाएगी।