पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Multai News Mp News Fed Up With The Torture Of Army Personnel His Wife Hanged

आर्मी जवान की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने लगाई थी फांसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम मोही में महिला के फांसी लगाकर जान देने के प्रकरण में शनिवार को पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। महिला का पति आर्मी में पदस्थ है।

7 मार्च को ग्राम मोही निवासी दीपिका सिसौदिया ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतिका के मायके पक्ष वालों ने दामाद विजयप्रकाश सिसौदिया पर दीपिका को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया मृतिका के मां, भाई सहित अन्य परिजनों के बयान लिए गए। जिसमें विजयप्रकाश द्वारा प|ी दीपिका को विवाह के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने का खुलासा हुआ। विजयप्रकाश सिसौदिया के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

महंगी कार की मांग को लेकर करता था प्रताड़ित : मोही निवासी आर्मी जवान विजयप्रकाश सिसोदिया का 28 मई 2015 को धारणी निवासी दीपिका के साथ विवाह हुआ था। दीपिका की मां मीना बाई ने पुलिस को बताया विवाह तय होने के दौरान विजयप्रकाश ने दहेज की मांग नहीं की थी।
तिलक समारोह के पूर्व दहेज में कार देने की मांग की। आर्थिक स्थिति अनुकुल नहीं होने के बाद दहेज में सामान दिया।

विवाह के डेढ़ साल बाद बेटी दीपिका घर आई तो बताया विजयप्रकाश अवकाश पर घर आता है तो मारपीट करता है। विजयप्रकाश कहता है कम कीमती की कार दी है मुझे 10 लाख कीमत वाली कार होना। मीना राठौर ने बताया विजयप्रकाश को कई बार समझाइश भी दी और शादी के बाद डेढ़ से दो लाख रुपए भी दिए इसके बाद भी वह दीपिका के साथ मारपीट करता था।

खबरें और भी हैं...