परिवार को दी आर्थिक सहायता
सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के अधीक्षण अभियंता प्रवर्तन क्रमांक 2 के अधीनस्थ कार्यरत श्रीराम मिरी वरिष्ठ संयंत्र सहायक के निधन होने पर सुरक्षा निधि समिति ने 50 हजार रुपए की सहायता दी। उक्त राशि का चेक उनके निवास पर पहुंचकर उनकी प|ी पार्वती मिरी को साैंपा गया।
सुरक्षा समिति के सचिव अंबादास सूने ने समिति का उद्देश्य नियमित सदस्यों के परिवार को आर्थिक सहायता देना है। इस मौके पर बाबूराव गीद, राहुल कदम, प्रवीण कडवेकर, संदीप आरसे, दिनेश मेवाडा, सतीश कुमार, जितेश दरवाई, निर्मल प्रजापति, राहुल सोलंकी उपस्थित थे।
सारनी। सुरक्षा निधि समित सहायता राशि का चेक साैंपते हुए।