पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News Fire In Grocery Stores And Houses Due To Short Circuit Loss Of Millions

शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान व मकान में लगी अाग, लाखों का नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्लॉक के आखरी छोर में बसे दामजीपुरा गांव में व्यवसायी अशोक जैसवाल की किराना दुकान अाैर मकान में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कुछ ही देर में घर और दुकान में रखा सब कुछ खाक हो गया।

ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। चिचोली व बैतूल से दो दमकल की गाड़ियां भी पहुंचीं, लेकिन तब तक सब कुछ खाक हाे गया था। दुकान में सोयाबीन, चना, तुअर, चावल, मक्का, धान, तुलसी बीज, जवार, चिरोटा, महुआ, किराना सामान तेल, शकर, निरमा, पाउडर, नगदी सहित साढ़े 5 लाख का सामान था। घर में रखा कूलर, पंखा, टीवी, एलईडी, पलंग, रजाई, गद्दा, कबल, सोफा सेट, अलमारी, कुर्सी, टेबल आदि खाक हो गए हैं। अाग से करीब 20 से 25 लाख का नुकसान होने की आशंका है। उल्लेखनीय है कि दामजीपुरा जिला मुख्यालय से 120 किलोमीटर दूर होने के कारण दमकल की गाड़ियों को पहुंचने मेंं समय लग गया। दो दमकलों ने 2 घंटे तक अाग पर काबू पाया।

भीमपुर। शॉर्ट सर्किट से मकान व दुकान में लगी अाग बुझाते हुए लाेग।
खबरें और भी हैं...