- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Food And Environment Poisoning Due To Use Of Artificial Fertilizers And Pesticides Patil
कृत्रिम उर्वरक और कीटनाशक के प्रयोग से भोजन और पर्यावरण हो रहा जहरीला : पाटिल
कृत्रिम उर्वरक और कीटनाशक के प्रयोग से हमारा भोजन और पर्यावरण जहरीला हो रहा है। जैविक खेती अपने ही बचाव का एकमात्र विकल्प है। पर्यावरण शिक्षा द्वारा ही पर्यावरण चेतन का विकास संभव है। विज्ञान के छात्रों को यह दायित्व है कि वे समाज में जनचेतना के विकास में अपना योगदान दें। यह बात भोपाल के एक्सिलैंस कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. प्रमोद पाटिल ने गुरुवार को जेएच कॉलेज में पर्यावरण स्वच्छता और कोरोना वायरस पर हुई संगोष्ठी में कही। संगोष्ठी में डॉ. महेश मेहता ने कहा कि पर्यावरण के प्रति कर्तव्य का निर्वहन करते हुए और स्वच्छता रखकर अनेकों बीमारियों से बचा जा सकता है। वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ. हेमंत वर्मा ने कहा कोरोना वायरस हवा द्वारा नहीं फैलता है, यह बीमारी स्पर्श द्वारा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ही फैलती है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से सूक्ष्म बूंदें वातावरण में कुछ समय रहती हैं। बीमारी से बचाव के लिए भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और घर से बाहर जाने पर समय- समय पर अपने हाथ साबुन से धोते रहें। डॉ. अर्चना मेहता ने बताया गलत खान-पान की आदत के कारण यह बीमारी चीन में जानवरों से मनुष्यों में फैली है।
संगोष्ठी में उपस्थित विज्ञान के विद्यार्थी।