पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Multai News Mp News Forest Staff Caught Pickup Smuggling Teak From Masod39s Forest

वन अमले ने मासोद के जंगल से सागौन की तस्करी करते पिकअप को पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिकअप में सागौन की चरपट व लट्ठे भरे हुए थे

महाराष्ट्र से जंगल से होकर मप्र आने वाले मार्ग पर स्थित जंगल से लगातार सागौन की लकड़ी की तस्करी हो रही है। तस्कर इसके लिए पिकअप और बाइक का इस्तेमाल कर रहे हैं। रविवार देर रात भी जंगल से पिकअप में सागौन की लकड़ी का परिवहन करते गश्त करने के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने पिकअप को पकड़ा।

डिप्टी रेंजर अविनाश शिंदे, वनकर्मी विजय, नरेश दुबे, हरिदास जगदेव, पंकज धुर्वे सहित अन्य कर्मचारी रात में जंगल के रास्ते पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान माजरी से मासोद की ओर जाने वाले रास्ते पर पिकअप दिखाई दी। कर्मचारियों ने पिकअप को रोका। इस दौरान पिकअप में सवार ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति अंधेरे में जंगल में भाग गया। कर्मचारियों ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें सागौन की चरपट और लट्ठे भरे हुए थे। अविनाश शिंदे ने बताया पिकअप सहित सागौन की चरपट और लट्ठों को मासोद वन विभाग में लाया गया। अज्ञात के खिलाफ लकड़ी का अवैध परिवहन करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। ग्रामीणों के अनुसार जिस वाहन से लकड़ी का अवैध परिवहन होता है। उसी वाहन से मवेशियों का भी अवैध परिवहन कर महाराष्ट्र के कत्ल खाने ले जाया जाता है। महाराष्ट्र तक मवेशी पहुंचाने के बाद खाली पिकअप में जंगल से लकड़ी काटकर लाई जाती है।

मासोद के जंगल में वनकर्मियों ने पकड़ी सागौन से भरी पिकअप।
खबरें और भी हैं...