पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhensdehi News Mp News Forest Workers Should Control Proper Forest Protection Operations Bansod

वनकर्मियों का समुचित वन सुरक्षा कार्याें पर रहे नियंत्रण : बंसोड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वन विभाग भैंसदेही के तहत सांवलमेंढ़ा रेंज के समस्त वनकर्मियों की गुरुवार को कार्यालय परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में उप मंडलाधिकारी आशीष बंसोड़, रेंज आफिसर अरुण कुमार रायकुंवर ने वनकर्मियों को पौधरोपण, अग्नि सुरक्षा व तेंदुपत्ता संग्रहण के संबंध में कार्यों की समीक्षा कर प्रशिक्षण दिया, साथ ही उपवन मंडल अधिकारी आशीष बंसोड़ ने कार्यशाला में उपस्थित वनकर्मियों को समुचित वन सुरक्षा कार्यों पर नियंत्रण रखे जाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही समस्त वनकर्मियों को सामूहिक रुप से वन सुरक्षा व अग्नि सुरक्षा के लिए संकल्प दिलाया । कार्यशाला में पवन सिंह बिसेन, डिप्टी रेंजर अरुण तिवारी व वनकर्मी मौजूद थे।

कार्यशाला में उपस्थित वनकर्मी।
खबरें और भी हैं...