पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Multai News Mp News Four Wheeler Vehicles Are Being Manhandled At Bus Stand Traders Upset

बस स्टैंड पर मनमर्जी से खड़े कर रहे चार पहिया वाहन, व्यापारी परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रहटगांव | बस स्टैंड पर मनमर्जी से चार पहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे दुकानदाराें अाैर ग्राहकाें काे परेशानी हाे रही है।

यह मामला व्यापारियाें ने शांति समिति की बैठक में भी उठाया था, लेकिन समाधान नहीं हुअा। ग्राम पंचायत ने एक बोर्ड लगाकर बैल बाजार में पार्किंग की व्यवस्था की थी। इसके बाद भी वाहन चालकाें की मनमर्जी नहीं थम रही है। मालूम हाे, बस स्टैंड परिसर काे पंचायत ने पक्का कर दिया है। परिसर पूरी तरह से कीचड़ से मुक्त हाे गया है। इसी का फायदा उठाकर वाहन चालक जहां तहां चार पहिया वाहन खड़े कर रहे हैं। वाहन चालक चाहें तो अजनाल पुल के उस पार भी वाहन खड़े कर सकते हैं। सरपंच ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि बैल बाजार में पार्किंग की व्यवस्था है। इसके बावजूद लोग बस स्टैंड पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे परेशानी हो रही है। पुलिस को भी इसकी सूचना दी है पर कार्रवाई नहीं की। व्यापारी मंडल अध्यक्ष प्रदीप राठौर ने बताया कि वाहन खड़े करने से व्यापारियों को व्यापार करने में परेशानी हाे रही है। जल्द समस्या का समाधान हाेना चाहिए।
खबरें और भी हैं...