पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे 9 गांवाें के किसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैतूल| गढ़ा डैम की जगह बैराज बनाने की मांग उठाते हुए 9 गांव के किसान आज से कलेक्टोरेट के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन करेंगे। मधु यादव ने बताया कि गुरुवार दोपहर 12 बजे से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। गढ़ा डैम की जगह बैराज बनाने की मांग उठाते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञात हो कि गढ़ा डैम की जगह माचना नदी पर छोटे बैराज बनाने की प्लानिंग पूर्व में की गई थी, लेकिन बाद में बड़ा डैम बनाने का निर्णय लेकर डैम निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। किसान डैम और बैराज को लेकर दाे धड़ों में बंट गए हैं। अब वे बैराज बनाने की मांग उठा रहे, किसान एकजुट होकर धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
खबरें और भी हैं...