- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Gayatri Family Performed Suryasadhana Yagna In Gothana Resolved To Celebrate Adarsh Holi
गायत्री परिवार ने गोठाना में किया सूर्यसाधना यज्ञ, आदर्श होली मनाने लिया संकल्प
बैतूल| गायत्री परिवार ने रविवार को गोठाना वैष्णवी नगर में नरेन्द्र चिल्हाटे के आवास पर सूर्यसाधना गायत्री यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर विश्वशांति और जनकल्याण के लिए गायत्री मंत्र का जाप करते हुए आहुतियां छोड़ीं। यज्ञ का संचालन रामरतन कावड़े और जीआर सराटकर ने किया। उन्होंने आदर्श होली मनाने का संकल्प लिया। रविशंकर पारखे ने बताया होली पर्व सावधानी से मनाएं।