पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गायत्री परिवार की विकासखंड स्तरीय विचारगोष्ठी हुई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैतूल| गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री परिवार की विकासखंड स्तरीय गोष्ठी का आयोजन रविवार काे किया गया। इस अवसर पर उपजोन समन्वयक दीपक मालवी ने गायत्री परिवार के अभियानों की जानकारी दी। 31 मई को होने वाले गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के बारे में भी जानकारी दी। जिला समन्वय समिति के रविशंकर पारखे ने बताया कि विकास खंड स्तरीय समिति का गठन पुनर्गठन 15 मार्च को किया जाएगा।
गायत्री शक्तिपीठ के रोशनलाल पटैया ने बताया कि 40 दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति सोमवार को गायत्री यज्ञ के साथ होगी। इस अवसर पर जिला संयोजिका डॉ. शैला मुले, हरवंश आहूजा, हीरेन्द्र शर्मा, डॉ सुखदेव धोटे, अजय पवार, अनूप वर्मा, अमोल पानकर, मनीष धोटे, पीडी चिल्हाटे, आशीष पटैया, कुसुम चौहान, समेत अन्य मौजूद थे ।
खबरें और भी हैं...