गायत्री परिवार की विचारगोष्ठी आज
बैतूल| गायत्री परिवार के तत्वावधान में विकासखंड समन्वय समिति की विचारगोष्ठी रविवार को गायत्री शक्तिपीठ बैतूल में आयोजित की जाएगी। सुबह 11 बजकर 30 मिनट से विचारगोष्ठी आयोजित की जाएगी। गायत्री परिवार के प्रवक्ता रविशंकर पारखे ने बताया विचारगोष्ठी के बाद विकासखंड समन्वय समिति का गठन भी किया जाएगा। इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ. कैलाश वर्मा मार्गदर्शन देंगे और आगामी कार्ययोजना के बारे में बताएंगे। गायत्री शक्तिपीठ के हरवंश आहूजा, रोशनलाल पटैया, डॉ. सुखदेव धोटे ने सभी परिजनों से विचारगोष्ठी में शामिल होने का अनुरोध किया है।