पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सम्मेलन के लिए घर-घर जाकर दे रहे न्योता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

युवा साहू समाज सेवा संगठन के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवक- युवती परिचय सम्मेलन और साहू समाज का पारिवारिक मिलन समारोह में शामिल होने के लिए संगठन के पदाधिकारी स्वजातीयजनों को निमंत्रण दे रहे हैं। इसी कड़ी में संगठन के गोपाल साहू, रामप्रसाद पालेवार ने घोड़ाडोंगरी पहुंचकर समाज के लोगों को न्योता देकर सम्मेलन में शामिल होने की अपील की।

साहू समाज के डॉ. श्रीराम साहू ने बताया बैतूल में 22 मार्च को होने वाले युवक- युवती परिचय सम्मेलन और मिलन समारोह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सर्वश्रेष्ठ बहू का चयन किया जाएगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों का बायोडाटा 15 मार्च तक जमा कर सकते हैं। इस अवसर पर राधेश्याम साहू, बसंत साहू, संतोष साहू, मदन साहू, लालसिंह साहू, भीमराव साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

घाेड़ाडाेंगरी। सम्मेलन में आने का न्योता देते हुए पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...