- Hindi News
- National
- Sarni News Mp News Grievance Donation From Sarni39s Gurdwara Complaint In Police Station
सारनी के गुरुद्वारा से दान पेटी चाेरी, थाने में शिकायत
नगर के गुरुद्वारा से बीती रात चाेराें ने दान पेटी चाेरी कर ली। गुरुद्वारा के ज्ञानी ने इसकी रिपाेर्ट दर्ज कराई है। इसके पहले चाेराें ने पाथाखेड़ा के गुरुद्वारा काे अपना निशाना बनाया था। अज्ञात चाेर पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात अज्ञात चोर गुरुद्वारा के पीछे लगे एग्जास्ट फैन के पास की खिड़की को तोड़कर गुरुद्वारा के अंदर घुसे और दान पेटी चोरी कर ले गए। गुरुद्वारा के ज्ञानी ने सुबह देखा ताे दानपेटी चाेरी की लिखित शिकायत सारनी थाने में दी। सिंह सभा के ज्ञानी ने बताया इसके पूर्व पाथाखेड़ा के गुरुद्वारा में भी अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर दान पेटी चोरी की थी। पुलिस अब तक अज्ञात चाेराें काे नहीं पकड़ पाई है।