हैप्पी वुमन क्लब ने मनाया महिला दिवस
रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हैप्पी वुमन क्लब की महिलाओं ने पंचशील बुद्ध विहार, पाथाखेड़ा मेंं महिला दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत तथागत गौतम बुद्ध तथा बाबा साहेब आंबेडकर जी काे पुष्प अर्पित करके की गई। महिलाअाें ने नृत्य, गीत, नाटक की प्रस्तुति दी। मोनिका आरसे अाैर रेखा सोनारे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के उद्देश्य बताए। हैप्पी वुमन क्लब की सरिता सूर्यवंशी, सोनाली सूर्यवंशी ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न संगठनों, सुजाता महिला मंडल, आदर्श महिला मंडल, ललिता समूह, न्यू चेतना वेलफेयर सोसाइटी, पंचशील बुद्ध विहार पाथाखेड़ा की महिलाओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंत में हैप्पी वुमन क्लब ने आयोजन काे सफल बनाने में नीरजा वरवड़े, सलिता चंदेलकर, अंजू जावलकर, कमला पाटिल, सत्या पाटिल, कस्तुरी वाइकर, प्रदिप्ती जावलकर, सुनंदा आठनेरेसमेत अन्य महिलाओं का व्यक्त किया गया।