- Hindi News
- National
- Amla News Mp News Health Department Will Give Training To Auto Ambulance Drivers Of Amla
स्वास्थ्य विभाग देगा आमला के ऑटो एम्बुलेंस चालकों को प्रशिक्षण
जिला मुख्यालय सहित आमला और मुलताई शहर में ऑटो एम्बुलेंस योजना का क्रियान्वयन कर रही बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा 15 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमला में ऑटो चालकों प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें करीब एक सैकड़ा ऑटो चालकों को सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल लाने के दौरान क्या सावधानी रखनी चाहिए। इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। सुबह दस बजे से कार्यक्रम में ऑटो एम्बुलेंस चालकों को फस्टेड किट और आईडी कार्ड का वितरण कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. जीसी चौरसिया, एएसपी श्रद्धा जोशी, समाजसेवी धीरज-अंजली हिराणी, डॉ सोनल डागा, सेवानिवृत्त प्राध्यापक शिव कुमार शुक्ला, टीआई सुनील लाटा आमला, बीएमओ डॉ. अशोक नरवरे आमला विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
सीएमएचओ ने किया था प्रशिक्षित करने का वादा
आमला में 15 दिसंबर को ऑटो एम्बुलेंस योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ हुआ था। अब तक कई लोगों घायलों के लिए ऑटो चालक मददगार साबित हुए है। शुभारंभ पर सीएमएचओ डॉ. चौरसिया ने चिंता जाहिर की थी कि अक्सर हादसे के बाद घायल को असावधानी से उठाने और लिटाने में परेशानी हो सकती है। इस लिहाज से ऑटो चालकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।
ओरल कैंसर और नशामुक्ति के लिए समिति करेगी जागरूक
समिति अध्यक्ष गौरी पदम ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ऑटो एम्बुलेंस चालकों को जिला अस्पताल बैतूल की कायाकल्प प्रभारी एवं दंत चिकित्सक डॉ सोनल डागा ओरल कैंसर एवं तम्बाकू के सेवन से होने वाले नुकसान एवं बीमारियों के प्रति जागरूक करेगी। आमला में ऑटो एम्बुलेंस योजना के संयोजक समाजसेवी मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में दौरान आरपीएफ, जीआरपी एवं एयर फोर्स के अधिकारियों द्वारा भी ऑटो एम्बुलेंस चालकों को विभिन्न जानकारियां दी जाएगी।