पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarni News Mp News Hms Delegation Met With Personnel Manager Meeting Today

कार्मिक प्रबंधक से मिला एचएमएस का प्रतिनिधिमंडल, बैठक आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोल माइंस पेंशनर एसोसिएशन एचएमएस का प्रतिनिधि मंडल पाथाखेड़ा क्षेत्र डब्ल्यूसीएल के कार्मिक प्रबंधक से मिला।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने माह जून- जुलाई 2019 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन अब तक नहीं मिलने की जानकारी कार्मिक प्रबंधक आर नायर को दी। प्रतिनिधिमंडल में मौजूद एसोसिएशन के संरक्षक दिनकर साहू ने कार्मिक प्रबंधक को बताया कि कोई भी कर्मचारी रिटायर्ड होता है, उसके 30 से 90 दिनों के अंदर पेंशन देने का प्रावधान है। इसके बावजूद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब तक पेंशन का लाभ नहीं मिला है। इस विषय पर कार्मिक प्रबंधक श्री नायर ने बताया कि टेक्निकल त्रुटि के कारण कुछ कामगारों को पेंशन नहीं मिल रही है। इस विषय में जल्द कार्रवाई कर इस समस्या का निराकरण किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक दिनकर साहू, महामंत्री डीआर झरबड़े, कार्यवाहक अध्यक्ष रूपलाल मानेकर, उपाध्यक्ष लीलाराम विश्वकर्मा मौजूद थे। संरक्षक दिनकर साहू ने बताया कि रविवार को शहीद भवन में कोल माइंस पेंशनर एचएमएस की मासिक बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में हैदराबाद में हुई मीटिंग की पूर्ण जानकारी दी जाएगी। साथ ही 20 फरवरी को नई दिल्ली में हुई सीएमपीएफ की बैठक की भी जानकारी दी जाएगी। श्री साहू ने समस्त पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

खबरें और भी हैं...