- Hindi News
- National
- Multai News Mp News Holi Played After Saving Environment And Water Abhishek Of Earthly Shivling In The Field
पर्यावरण व पानी बचाकर खेली होली, खेत में पार्थिव शिवलिंग का किया अभिषेक
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को धुरेंडी पर युवाओं और बच्चों की टोली ने पानी बचाते हुए रंग की बजाय गुलाल से होली खेली। एक-दूसरे को गुलाल लगाने के बाद युवाओं ने सेल्फी लेकर गिले-शिकवे दूर किए। चौक-चौराहों सहित अन्य स्थानों पर बाजे-गाजे से होली की खुशियां मनाईं। देर शाम तक नगर में रंग-गुलाल का दौर चलते रहा। रंग-गुलाल
उड़ाने में महिलाओं की टोली भी पीछे नहीं रही।
ज्ञानेश्वर शिव मंदिर के साधकों ने खेत में जाकर होली उत्सव मनाया। मासोद के पास स्थित जामगांव में स्थित खेत में पहुंचे साधक शिवा खंडेलवाल, विनोद ठाकरे, विशु सोलंकी, रामदास साहू, डॉ. कृष्णा धोटे, अमित पंवार, महेश डांगे, सुभाष ठाकरे, विक्की साहू, जय साहू, राघव खंडेलवाल, शंकर बारस्कर, सक्षम ठाकरे, प्रणव ठाकरे, हंसू साहू, संगीता खंडेलवाल, दिव्या ठाकरे, लक्षिता ठाकरे सहित अन्य साधकों ने पंडित दीपक महाराज के मार्गदर्शन में पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। इसके साथ साधकों ने भस्म से होली खेली।
क्षेत्र में शांतिपूर्वक होली और धुरेंडी होने के बाद बुधवार को पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों ने रंग-गुलाल खेला।
मुलताई। होली पर रंग-गुलाल के साथ क्षेत्र की खुशहाली के लिए पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया अभिषेक।