पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News Holi Will Burn In Jhanda Yoga Holika Dahan Will Be Held At 125 Places

ध्वज योग में आज जलेगी होली, 125 स्थानों पर होगा होलिका दहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व का त्योहार सोमवार से शुरू होगा। रंगपंचमी तक चलने वाले त्योहार में होलिका दहन होगा। होलिका दहन की पूरी तैयारियां जिले में हो गई है। इस बार जागरूकता के चलते अधिकांश जगह पर कंडे और नारियल की होली जलाई जाएगी।

ज्योतिष पं. हीरेंद्र शुक्ला के अनुसार होलिका दहन गोधूली बेला में करना शुभ होगा। इस बार होलिका दहन ध्वज योग में होगा। शहर में 125 स्थानों पर होलिका दहन होगा।

कहीं कंडे, कहीं नारियल की जलेगी होली : पर्यावरण के शुद्धिकरण के लिए इस बार अधिकांश जगह नारियल और कंडे की होली जलाई जाएगी। शहर के रामनगर, गोठाना, भारत-भारती सहित ग्रामीण अंचलों में कंडे की होली जलेगी। गायत्री परिवार द्वारा भी लोगों को गोकाष्ठ की होली जलाने के लिए प्रेरित किया है। सिमोरी गांव में भी बच्चों ने कंडे की होली जलाने का संकल्प लिया।

विशेष लाभ के लिए ये करे

{ होली के दिन हनुमानजी की पूजा देगी विशेष लाभ

{ इस दिन सुबह नहाकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। लाल धोती धारण कर हनुमानजी को चोला और गुलाब फूल की माला चढ़ाएं तो काफी शुभ होगा।

{ होलिका दहन मुहूर्त : शाम 6 बजकर 26 मिनट से रात 8 बजकर 52 मिनट तक।

बैतूल। होली जलाने की इस तरह की है तैयारी।
खबरें और भी हैं...