पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News Holi Will Not Be Able To Burn Under Electric Wires 20 Linemen Will Be Monitoring

बिजली के तारों के नीचे नहीं जला सकेंगे होली, 20 लाइनमैन मॉनिटरिंग करेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तार के नीचे होली जलाई तो होगी कार्रवाई

शहर में जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा बिजली के तार के नीचे होली नहीं जलाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी कई जगह बिजली के तारों के नीचे होली जलाई जाती है। इसे रोकने के लिए बिजली कंपनी ने तैयारियां की हैं। शहर में बिजली सप्लाई को लेकर 20 लाइनमैन लगातार गश्त करके बिजली व्यवस्था का जायजा लेंगे।

बिजली के तारों के नीचे होलिका दहन नहीं करने के सख्त निर्देश बिजली कंपनी ने पहले ही जारी किए थे। अब यह देखा जाएगा कि शहर में किसी जगह बिजली तार के नीचे होली तो नहीं जलाई जा रही है। इसी के साथ किसी भी जगह बिजली सप्लाई प्रभावित नहीं हो, इसकी व्यवस्था बनाने के लिए यह 20 लाइनमैन लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। बिजली कंपनी के एई शहर राहुल ठाकरे ने बताया होलिका दहन के दौरान शहर में 20 लाइनमैनों की ड्यूटी लगाई है। लोग तारों के नीचे होली नहीं जलाएं, स्वयं की सुरक्षा का ध्यान रखें। साथ ही बिजली सप्लाई प्रभावित नहीं हो, इसका ध्यान भी लोगों को रखना होगा। सप्लाई में किसी तरह का व्यवधान नहीं हो इसके प्रयास हम करेंगे।

कोरोना वायरस से बचने के लिए खेलें सूखी होली

पुलिस विभाग ने भी होली का पर्व लेकर निर्देश जारी किए हैं। कोराेना वायरस को लेकर पुलिस ने सूखी होली खेलने का आग्रह किया है। होली पर तेज आवाज में हॉर्न आदि न बजाएं। मादक पदार्थों का सेवन करके वाहन नहीं चलाने की चेतावनी दी है। इसको लेकर पुलिस कार्रवाई करेगी।
खबरें और भी हैं...