- Hindi News
- National
- Betul News Mp News If The Payment Is Not Made In The Wrong Account First Rs 1 1 After Putting It They Will Check The Farmers39 Accounts
गलत खाते में भुगतान न हो जाए इसलिए पहले 1-1 रु. डालकर कर चेक करेंगे किसानों के खाते
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 25 मार्च से शुरू हाेगी, पिछले साल भुगतान में गड़बड़ी के बड़ी संख्या में मामले सामने अाने पर सीख लेते हुए इस बार किसानों के खातों में पहले एक रुपए का भुगतान करके चेक किया जाएगा। इसके बाद वास्तविक राशि अकाउंट में डाली जाएगी। 25 मार्च से 30 हजार खातों में एक-एक रुपए डालकर चेक करने का काम शुरू किया जाएगा।
इधर एक साल बीतने के बावजूद किसानों का पिछले साल की बाेनस की राशि अब तक नहीं मिली है। प्रत्येक किसान काे पिछले साल गेहूं बेचने पर 160 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस दिया जाना था, लेकिन अब तक यह राशि किसानों के खातों में नहीं आई है। इस साल बोनस नहीं देने का निर्णय भी लिया गया है।
इस साल गेहूं, चना, सरसो तथा मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी 25 मार्च से 22 मई तक चलेगी। 30 हजार किसानों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इन किसानों के खातों में राशि जमा करने में गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए 25 मार्च से एक रुपए जमा करने का ट्रायल प्रदेश शासन स्तर से शुरू होगा। इस साल किसानों को समर्थन मूल्य केवल 85 रुपए बढ़ाकर 1925 रुपए प्रति क्विंटल किया जाएगा। पिछले साल की तुलना में इस बार किसानों ने 5 हजार रजिस्ट्रेशन अधिक करवाए हैं।
इस साल गेहूं पर बाेनस नहीं दिया जाएगा
-केपी भगत, उपसंचालक कृषि विभाग, बैतूल
2 लाख 26 हजार हेक्टेयर है गेहूं का रकबा, 6.78 लाख मीट्रिक टन पैदावार का अनुमान : गेहूं की उत्पादकता इस साल 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होने का अनुमान है। इस साल 2 लाख 26 हजार हेक्टेयर पर गेहूं बोया गया है। पिछले साल से रकबा 1 लाख 26 हजार हेक्टेयर ज्यादा है। इस साल 6 लाख 78 हजार मीट्रिक टन का उत्पादन होने का अनुमान है।
पिछले साल गेहूं बेचने वाले 23 हजार 620 किसानों को 3 करोड़ 18 लाख 60 हजार रुपए का बोनस एक साल बाद भी नहीं मिल पाया है। यह राशि अकाउंट में सीधे आनी थी, लेकिन राशि अब तक नहीं डाली गई है। इस साल बाेनस की राशि से किसानों को वंचित रहना पड़ेगा(
23 हजार 620 किसानों काे एक साल बाद भी नहीं डाला 3 करोड़ का बोनस
74 उपार्जन केन्द्रों पर हाेगी खरीदी, भंडारण की भी होगी समस्या
इस साल 74 उपार्जन केन्द्रों पर खरीदी होगी। इस साल गेहूं की बंपर पैदावार के बंफर आसार हैं। एक लाख 19 हजार टन गेहूं के भंडारण की व्यवस्था की जा रही है। जिले में चार अाेपन कैप बनाने के लिए 55 एकड़ जमीन का इंतजाम करके डेढ़ कराेड़ की लागत से रेत की बाेरियां भरकर अाेपन कैप, फेंसिंग और चौकीदार कक्ष बनाए जाने हैं। जिससे गेहूं को सुरक्षित रखा जा सकें।
एक रुपए डालकर टेस्टिंग के बाद ही भुगतान होगा
- अजीत कुजूर, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी
बैतूल। मंडी में हाेने लगी गेहूं की आवक ।