- Hindi News
- National
- Betul News Mp News If Water Is Left For Betul From Parasdoh Dam It Will Be Sunk On Tapti
पारसडोह डैम से बैतूल के लिए पानी छोड़ा तो डूब जाएगा ताप्ती पर निर्माणाधीन घोघरी डैम
गर्मी में पारसडोह डैम से ताप्ती नदी में छोड़ा जाता है पानी, 52 किमी दूर ताप्ती बैराज में हाेता है स्टोर
शहर के लाेगाें की प्यास बुझाने के लिए पारसडोह डैम से छोड़ा जाने वाला पानी ताप्ती नदी के बीच में निर्माणाधीन घोघरी डैम की ऊंची दीवारों से टकराकर रुक जाएगा। इससे घोघरी डैम का निर्माण बंद हाे जाएगा। कंस्ट्रक्शन के लिए वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह रुक जाएगी। ऐसे में इस बार पारसडोह डैम से शहर के लिए पानी नहीं छोड़ने की स्थिति भी बन सकती है। इस पर नपा विचार मंथन कर रही है। यदि पानी नहीं छाेड़ा गया ताे शहर में गर्मी में पेयजल संकट गहरा
सकता है।
ताप्ती बैराज का पानी सूखने से शहर में पेयजल सप्लाई के लिए बिछाई गई अमृत की पाइप लाइन और 335 हार्सपावर की मोटरें बेकार हाे जाएंगी। फिर लाखापुर डैम और ताप्ती बैराज का पानी दो महीने के भीतर खत्म हो जाएगा। ऐसे में मई के पहले सप्ताह में जलसंकट की स्थिति से शहर को जूझना पड़ सकता है।
बीच में दीवार हाेने के कारण दूसरी अाेर नहीं जाएगा पानी
- एके डेहरिया, ईई, जलसंसाधन विभाग बैतूल डिविजन
अभी तारीख तय नहीं है, छाेड़ते हैं ताे रास्ते में ही पानी रुक जाएगा
- जीपी सिलावट, ईई, जलसंसाधन विभाग, मुलताई डिविजन
आशंका : नहीं छाेड़ा जा सकता है पारसडाेह डैम से पानी, गर्मी में हाेगा संकट
नपा ने पिछली बार 200 करोड़ ली. पानी छोड़ा था
पिछले साल ताप्ती बैराज का पानी गर्मी की शुरुआत में ही सूख गया था। नपा को शहर की पेयजल सप्लाई के लिए पारसडोह डैम से 200 करोड़ लीटर पानी लेना पड़ा था। इसके एवज में जलसंसाधन को 14 लाख 52 हजार रुपए का भुगतान भी किया था। पानी को लाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
20 मीटर ऊंची दीवार से टकराकर रुकेगा पानी
यदि पारसडोह डैम से 200 करोड़ लीटर पानी छोड़ा भी जाता है तो यह पानी घोघरी डैम के कंस्ट्रक्शन से रुक जाएगा। दरअसल ताप्ती नदी में घोघरी में 20 मीटर ऊंची दीवार खड़ी हो चुकी है। ऐसे में पानी का दूसरी ओर निकलना मुश्किल हो जाएगा। पानी का रास्ता
रूक जाएगा।
हमारे पास पानी लेने के लिए अभी विकल्प हैं
- नीरज धुर्वे, एई, नपा
बैतूल। ताप्ती नदी पर बन रहा घोघरी डैम, जहां से पानी छोड़ने से कंस्ट्रक्शन डूबने की संभावना है।