- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Illegal Hookah Bar Was Going On In Jashn Restaurant Caught
जश्न रेस्टोरेंट में चल रहा था अवैध हुक्का बार, पकड़ा
बार में 8 युवक तथा 2 नाबालिग मिले, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
बैतूल| गंज क्षेत्र में जश्न रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। गुरुवार रात को गंज पुलिस ने बार में छापा मारकर पकड़ा। बार में 8 युवक तथा 2 नाबालिग मिले थे। पुलिस ने उन्हें थाने लाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं हुक्का बार के संचालक पर कार्रवाई की जा रही है।
गंज टीआई संतोष पटेल ने बताया अभय व्यास द्वारा जश्न रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। सूचना मिली थी कि यहां नाबालिग बच्चे व लड़किया हुक्का पीने आते हैं। रात को पुलिस ने यहां छापा मारकर कुछ हुक्के, तंबाखू युक्त नशीले उत्पाद और धूम्रपान की सामग्री जब्त की। उन्होंने बताया यहां पर आठ युवक तथा 2 नाबालिग मिले थे, जिन्हें परिजनों को बुलाकर समझाइश देकर उन्हें सौंप दिया। टीआई ने बताया इस मामले में हुक्का बार संचालक पर कार्रवाई की जा रही है।