पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarni News Mp News In Lal Khele Phag Birj Lal Bhayo Nandlal Fragments On Each Other With Songs

लाल खेले फाग बिरज में, लाल भयो नंदलाल... फाग गीतों से एक-दूसरे पर किए कटाक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धुरेंडी मेला में मंडलियों ने सुनाए फाग गीत

मुलताई। मेघनाद मेले में गांवों की मंडलियों ने प्रस्तुत किए फाग गीत।

मुलताई| नगर के मेघनाद मोहल्ले में धुरेंडी पर मंगलवार दोपहर मेला लगा। मेले में गांवों से आईं फाग मंडलियों ने फाग गीतों से एक-दूसरे पर जमकर कटाक्ष किए। ग्राम हेटीखापा, धारनी, शेरगढ़, देवरी, चंदोरा सहित अन्य गांवों से आईं मंडलियों ने गीतों की प्रस्तुति दी।

दोपहर में मेघनाद मेला समिति के सदस्यों ने पूजन कर मेला शुरू कराया। इसके बाद फाग गीत शुरू हुए। फाग मंडली की एक टोली ने सुन जोत निराधार निरंजन, कहो भजन हित रहे मगन, बिना तेल की बाती जल रही, पड़ा उजाला श्री भवन... फाग गीत प्रस्तुत किया। दूसरी टोली ने लाल-लाल रंग रस होली में खेलन चलो नंदलाल... सुनाया, तीसरी टोली ने लाल खेले फाग बिरज में तो लाल भयो नंदलाल... सुनाया। लगातार चार घंटे तक ढोलक और मंजीरों की धुन पर गीतों के माध्यम से कटाक्ष का सिलसिला चलता रहा। फाग सुनकर सभी की थकान दूर हो गई। फाग गीत सुनने वालों ने जमकर नृत्य भी किया। मेले में नगरवासियों के साथ आसपास गांवों से भी ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम के अंत में मेघनाद भजन मंडली के सदस्यों ने सभी मंडलियों का सम्मान कर विदाई दी।
खबरें और भी हैं...