पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarni News Mp News Kareena Virus 4300 Mines Employees Will Attend Entry Tax On Register On Biometrics

काेराेना वायरस: बायाेमेट्रिक्स पर नहीं रजिस्टर पर एंट्री कर हाजिरी लगाएंगे 4300 खदान कर्मचारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोराेना वायरस के संक्रमिताें की बढ़ती संख्या काे देखते हुए वेकाेलि ने यूनियन के पदाधिकारियाें की मांगाें काे मानते हुए बायाेमेट्रिक्स के इस्तेमाल पर 31 मार्च तक राेक लगा दी है। इसका एक अादेश जारी कर दिया गया है। इससे सारनी क्षेत्र की छह खदानाें के चार हजार तीन साै कर्मचारी अब रजिस्टर पर एंट्री करके हाजिरी लगाएंगे। इससे काेराेना वायरस से सतर्कता बरती जा सकेगी। यूनियन के इस मुद्दे काे भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

छतरपुर खदान क्रमांक-1 की पांचाेें यूनियनाें के पदाधिकारियाें ने काेराेना वायरस से संक्रमण के खतरे काे देखते हुए हाजिरी लगाने में इस्तेमाल हाेने वाली बायाेमैट्रिक्स मशीन काे अस्थाई रूप से बंद किए जाने की बात रखी थी। यूनियनाें के पदाधिकारियाें का मानना था कि बायाेमेट्रिक्स मशीन में लाेग हाजिरी लगाते हैं। एक ही मशीन पर अंगूठा, अंगुलियां स्केन हाेती हैं। एेसे में संक्रमण का खतरा बना रहता है। सुरक्षा के लिहाज से यूनियन ने इस संबंध में एक पत्र उपक्षेत्रीय प्रबंधन काे लिखा था। बैठक में छतरपुर खदान क्रमांक-1 की पांचाेें बीएमएस-ओमकार शुक्ला, दिनेश मोहबे, इंटक-खेमचंद जावरे, वरुण सिंह,एटक-सुखदेव सूर्यवंशी, राकेश वाईकर, एचएमएस-शमशेर खान, कृष्णा सैनी, सीटू-देवानंद डोंगरे, जितेंद्र निरापुरे समेत यूनियन के पदाधिकारी माैजूद थे।

31 मार्च तक अस्थाई रूप से लगाई राेक

छतरपुर उपक्षेत्र के उपक्षेत्रीय प्रबंधक सीपी तिवारी को लिखे पत्र काे वेकाेलि प्रबंधन ने गंभीरता से लेते हुए बायाेमेट्रिक्स मशीन को अस्थाई रूप से बंद करने की यूनियन के पदाधिकारियों बात मान ली। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कई संस्थानों में बायाेमेट्रिक्स मशीन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके मद्देनजर छतरपुर समेत अन्य इकाइयाें में बायाेमेट्रिक्स काे 31 मार्च तक अस्थार्इ रूप से इस पर राेक लगार्इ जाती है। अब सारनी, पाथाखेड़ा, छतरपुर अाैर तवा माइंस के 4300 कर्मचारी इस अादेश के बाद रजिस्टर में एंट्री करके हाजिरी लगाएंगे। इससे काेराेना वायरस का खतरा कम रहेगा। डब्ल्यूसीएल महाप्रबंधक एके चौधरी ने बताया यूनियनाें के पदाधिकारियाें ने पत्र लिखा था कि काेराेना वायरस काे देखते हुए बायाेमैट्रिक्स अस्थाई रूप से बंद कर दिया जाए। इससे संक्रमण के खतरे काे देखते हुए इकाइयाें की बायाेमैट्रिक्स से हाजिरी लगाए जाने पर 31 मार्च तक राेक लगा दी गई है। अब रजिस्ट्रर एंट्रीकर हाजिरी लगाई जाएगी।
खबरें और भी हैं...