पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय विद्यालय हुआ सतर्क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुलताई| कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। केंद्रीय विद्यालय में भी कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

कोरोना वायरस को लेकर सावधानी बरतते हुए स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। आने वाले दिनों में परीक्षा का रिजल्ट लेने भी केंद्रीय विद्यालय ने बच्चों को आने से मना कर दिया है। रिजल्ट भी बच्चों के पिता या माता में से किसी एक को दिया जाएगा। केवि प्राचार्य मालती मोहोड़ ने बताया 21 मार्च को पहली और दूसरी का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। 24 मार्च को तीसरी, चौथी और पांचवीं व 26 मार्च को छठवीं और सातवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होगा। कोरोना वायरस को लेकर सावधानी बरतते हुए परीक्षा परिणाम के दिन स्कूल में भीड़ नहीं हो, इसके लिए बच्चों के पालकों को बुलाया है। उन्होंने बताया वर्तमान में छठवीं और सातवीं को दो-दो पेपर बचे हुए हैं। किसी भी विद्यार्थी को बुखार, सर्दी-खांसी सहित अन्य बीमारी होने पर उन्हें अन्य बच्चों से अलग बैठाकर परीक्षा दिलाने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही विद्यालय स्टाफ को भी ग्रुप में नहीं बैठाया जा रहा है। बच्चों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के साथ इसके बचाव की जानकारी भी दी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के लक्षण और इससे बचाव के तरीकों से संबंधित बैनर जगह-जगह लगा दिए हैं। बीएमओ उदयप्रताप सिंह तोमर ने बताया अस्पताल के स्टाफ को मास्क दे दिए हैं। इसके साथ कोरोना वायरस को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...