- Hindi News
- National
- CHICHOLI News Mp News Life Saved From Seat Belt Police Said Work To Follow Traffic Rules
सीट बेल्ट से बची जान, पुलिस ने कहा यातायात के नियमों का पालन आया काम
शाहपुर| एनएच- 69 पर बरेठा में रविवार रात अज्ञात वाहन ने भोपाल से सारनी जा रही एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कार पलटते हुए सड़क से दूर गिर गई। थाना प्रभारी एवं डीएसपी देवनारायण यादव ने बताया कि इस वाहन में सवार सभी लोग सीट बेल्ट बांधे थे। जिससे वाहन पलटने के बाद भी किसी काे चाेट नहीं अाई है। वाहन में 5 लोग सवार थे। यादव ने कहा कि यदि कार में सवार लोग यातायात के नियमों की अनदेखी करते तो अनहोनी हो सकती थी। इसी तरह सभी कार में उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों का उपयोग कर सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं।