- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Lord Chitragupta Is The God Of Justice For Humans President Vs Srivastava
भगवान चित्रगुप्त मनुष्यों के न्याय के देवता है : अध्यक्ष वीएस श्रीवास्तव
चित्रांश कायस्थ परिवार ने विवेकानंद कॉलेज में गुरुवार को चित्रगुप्त पूजन कार्यक्रम का अायाेजन िकया। इस मौके पर अध्यक्ष वीएस श्रीवास्तव ने बताया कि भाई-दूज के दिन चित्रगुप्त का विशेष पूजन किया जाता है। वेदों और पुराणों के अनुसार धर्मराज चित्रगुप्त अपने दरबार में मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा अाैर न्याय करने वाले हैं। आधुनिक विज्ञान ने यह सिद्ध किया कि हमारे मन में जो भी विचार आते हैं, वे सभी चित्रों के रूप में होते हैं। भगवान चित्रगुप्त इन सभी विचारों के चित्रों को गुप्त रूप से संचित करके रखते हैं, अंत समय में यह सभी चित्र दृष्टिपटल पर रखे जाते हैं। इन्हीं के आधार पर जीवों के पारलोक अाैर पुनर्जन्म का निर्णय सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश भगवान चित्रगुप्त करते हैं। मृत्यु के बाद जीव का मस्तिष्क कुछ समय काम करता है। जीवन में घटित प्रत्येक घटना के चित्र मस्तिष्क में चलते रहते हैं। इसे ही हजारों वर्षों पूर्व हमारे वेदों में लिखा गया है। इस प्रकार शनि देव सृष्टि के प्रथम दंडाधिकारी हैं। भगवान चित्रगुप्त सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश हैं, उन्हें न्याय का देवता माना जाता है। मनुष्यों की मृत्यु के बाद पृथ्वी पर उनके किए कार्यों के आधार पर उनके लिए स्वर्ग या नरक का निर्णय लेने का अधिकार चित्रगुप्त के पास हाेता है।