पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Amla News Mp News Mass Marriage Committee Formed Narayan Ghanekar Became President

सामूहिक विवाह समिति बनीं, नारायण घानेकर बने अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भैंसदेही| क्षत्रिय कुन्बी समाज संगठन ब्लाॅक की बैठक रविवार को गुदगांव चौपाटी पर गौरव कृषि केन्द्र में आयोजित की। बैठक की शुरुआत कुन्बी समाज संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष राजेन्द्र महाले, पंजाबराव कावड़कर, परसराम महाले, गणेशराव खाड़े एवं पदाधिकारियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से की। बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन, तिथि के विषय, विवाह हेतू ग्राम स्थल का चयन, सामूहिक विवाह समिति का गठन, चयनित सदस्यों का नामांकन व कार्य विभाजन, कार्यक्रम की रूपरेखा का निर्धारण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान सामूहिक विवाह आयोजन स्थल के रूप में धामनगांव, नवापुर, बासनेरकला का सुझाव उपस्थित जनों द्वारा दिया। वहीं 27 अप्रैल को सामूहिक विवाह की तिथि तय की। बैठक में समिति का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष नारायण घानेकर, उपाध्यक्ष वासुदेव धोटे, गणेशराव खाड़े, मारोती बारस्कर, ब्रम्हदेव कुबड़े, वामन महाले, सचिव प्रमोद महाले, गंगाधर झरबड़े, रवि धाड़से, कोषाध्यक्ष मनीष नावंगे, संरक्षक पंजाबराव कावड़कर, परसराम महाले, धर्मराज धोटे, विजय कुमार धाड़से, यशवंतराव कनाठे, आत्माराम पांसे, गुलाबराव लिखितकर, गणपति गीद, राजू महाले, श्रीमती प्रमिला धाड़से, श्रीमती चंद्ररेखा बारस्कर, सहित अन्य लोगों को शामिल किया। बैठक में कुनबी समाज संगठन के पदाधिकारी, महिला संगठन पदाधिकारी, ग्राम इकाई के पदाधिकारी सहित स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...