मेघनाद पर झूलने के लिए हुई धक्का-मुक्की
मुलताई। मेघनाद के खंभे पर रस्सी पकड़कर झूले लोग।
मुलताई| नगर में धुरेंडी पर रावण के पुत्र मेघनाद की भुजाओं पर रस्सी से झूलने के लिए जमकर खींचा-तानी हुई। झूलने को लेकर विवाद की स्थिति भी बनी। विवाद होने पर पुलिस और समिति के सदस्यों ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद भी धक्का-मुक्की के बीच लोगों ने गिरते-संभलते झूले का आनंद उठाया। पूजन के बाद 42 फीट ऊंचे मेघनाद के खंभे पर लोगों ने रस्सी पकड़कर झूला का लुत्फ उठाया। मेघनाद का पूजन करने के पश्चात दोपहर बाद लोगों का मेघनाद मोहल्ले में पहुंचना शुरू हो गया था। मेघनाद समिति के सदस्यों ने मेघनाद का पूजन किया। इसके बाद मेघनाद के खंभे से बंधे गल पर झुलने का क्रम शुरू हुआ। गल के दोनों ओर रस्सी बांधकर लोग झूलने लगे। देर रात तक मेघनाद का पूजन और झूलने का क्रम जारी रहा। जौलखेड़ा, चंदोरा, बघोली बुजुर्ग, बाड़ेगांव सहित अन्य गांवों में भी मेघनाथ का पूजन हुआ।