पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Multai News Mp News Minister For Saving The Environment Sukhdev Dices Will Distribute Firewood Material Made From Cow Dung

पर्यावरण बचाने मंत्री सुखदेव पांसे बांटंेगे गोबर से बनी जलाऊ सामग्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुलताई| होली पर पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे सोमवार को होली दहन करने वाले मंडलों को गोबर से बनी जलाऊ सामग्री का वितरण करेंगे। इसके साथ होली दहन में लकड़ी का उपयोग नहीं करने की भी समझाइश देंगे। रविवार को पीएचई मंत्री ने रंगों का पर्व होली सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील भी की। मंत्री पांसे ने कहा होली पर होलिका दहन के दौरान लकड़ियों का उपयोग नहीं करते हुए गोबार के कंडों का उपयोग कर सभी को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। पेड़ काटने की बजाय पौधे लगाने और पेड़ों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। जिससे आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ रहने के लिए अनुकूल वातावरण मिले। कांग्रेस नेता कमल सोनी ने बताया 10 मार्च को धुरेंडी पर सुखदेव पांसे फेंस क्लब द्वारा फव्वारा चौक पर सुबह 10 बजे से होली मिलन कार्यक्रम रखा जाएगा। जिसमें मंत्री पांसे उपस्थित होकर नगरवासियों के साथ होली पर्व की खुशियां मनाएंगे। कार्यक्रम में ग्रामीण अंचल की मंडलियां फाग गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का समापन दोपहर 3 बजे फाग मंडलियों को पुरस्कार देकर किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...