- Hindi News
- National
- Multai News Mp News Mother Karma Jayanti Will Go On The Procession Those Who Do Excellent Work Will Be Honored
मां कर्मा जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, उत्कृष्ट कार्य करने वालो का होगा सम्मान
संत शिरोमणि मां कर्मा जयंती को लेकर साहू समाज ने तैयारी शुरू कर दी है। जयंती को लेकर गुरुवार को शीतला माता मंदिर में समाज की बैठक हुई। बैठक में मां कर्मा की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। 21 मार्च को मां कर्मा जयंती पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकी भी सजाई जाएगी। शोभायात्रा सुबह 11 बजे नागदेव मंदिर से निकाली जाएगी। नगर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा के माध्यम से मां कर्मा की महिमा भी बताई जाएगी। शोभायात्रा नगर का भ्रमण करते हुए शीतला माता मंदिर पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन होगा। इसके बाद मां कर्मा का पूजन कर कार्यक्रम शुरू होंगे। कार्यक्रम में समाज विकास पर चर्चा के साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा। कर्मा जयंती को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार सहित अन्य कार्यों को लेकर जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। नगर सहित आसपास गांव से भी समाज बंधु जयंती कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।