पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बंद होगा मुलताई का दूरदर्शन रिले सेंटर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुलताई| तहसील कार्यालय के पास स्थित दूरदर्शन अनुप्रसारण केंद्र 5 अप्रैल से स्थाई रूप से बंद हो जाएगा। केंद्र को बंद किए जाने की वजह प्रसारण तकनीकी में बदलाव बताया जा रहा है। केंद्र के प्रभारी बीआर कवड़ेकर ने बताया दूरदर्शन मेंटनेंस सेंटर इटारसी के उप निदेशक केएन शशि ने 6 मार्च को दूरदर्शन महानिदेशालय दिल्ली, अतिरिक्त महानिदेशक मुंबई के कार्यालय से जारी आदेश के अनुपालन में प्रसारण बंद करने संबंधी आदेश जारी किया है। क्षेत्रीय प्रसारण के युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया के 5वें चरण में मुलताई के लघुशक्ति अनुप्रसारण केंद्र को बंद किया जा रहा है। कवड़ेकर ने बताया आमजन को दूरदर्शन और आकाशवाणी के विभिन्न चैनलों को देखने की सुविधा डीडी फ्री डिश, दूरदर्शन डीटीएच के प्लेट फार्म पर उपलब्ध रहेगी। नगर में 20 साल पहले अक्टूबर 2000 को दूरदर्शन रिले सेंटर शुरू हुआ था। केंद्र के माध्यम से एंटीना द्वारा राष्ट्रीय व प्रादेशिक चैनल डीडी मप्र का प्रसारण किया जा रहा था।
खबरें और भी हैं...