- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Murder Of Two Innocents The Accused Gaddi Had Killed The Innocent Saraswati Before He Strangled Him
दो मासूमों की हत्या; आरोपी गड्डी ने गला घोटने से पहले चट्टान पर दे मारा था मासूम सरस्वती का सिर
सदर इलाके के शुगर मिल के पास रहने वाली 11 साल की सरस्वती अाैर 6 साल के राजकुमार की हत्या के बाद लोगों आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने बुधवार को शव सड़क पर रखकर दो घंटे हाईवे जाम किया। फांसी देने की मांग की। कोतवाली टीआई राजेंद्र धुर्वे ने बताया आरोपी इंद्रपाल सिंह सदर में शराब दुकान के पास पान की गुमठी चलाता है। आरोपी ने बताया बच्चों की मां प्रमिला उसके यहां अक्सर बर्तन मांजने आती थी। आरोपी के एक अन्य महिला से अवैध संबंध थे। मृतका सरस्वती को यह बात पता थी। सरस्वती आरोपी से यह कहती थी कि वह चाची (आरोपी की प|ी ) को बता देगी। इसी बात को लेकर हत्या कर दी। भाई राजकुमार साथ था इसलिए उसे भी मार दिया।
इधर, गुमशुदगी लिखने में देरी पर एसपी ने एएसआई भावराव गावंडे, हवलदार रफीक कुरैशी काे लाइन अटैच कर दिया। परिजन 9 मार्च रात 8 बजे कोतवाली पहुंचे तो दोनों ने गुमशुदगी नहीं लिखी और अभद्रता की थी। रात 12 बजे दर्ज हो पाई।
वारदात : मां के बताने पर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ा
अपहरण के बाद हत्या, शव फेंककर आ गए
पांचवी में पढ़ने वाली सरस्वती (11) तथा उसके भाई राजकुमार (6) की सदर निवासी अाराेपी इंद्रपाल सिंह हरवंश सिंह (39) ने ऑटो चालक दोस्त श्याम सरनेकर के साथ 9 मार्च काे अपहरण कर नशे में सरस्वती का सिर चट्टान पर दे मारा। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। रिमांड पर पुलिस आरोपियों से हत्या की मुख्य वजह जानने काेशिश करेगी। प्रथम दृष्टया आरोपी गड्डी के किसी महिला से अवैध संबंध होने तथा मृतक सरस्वती द्वारा उसकी प|ी को बताने की बात पर हत्या करना बताया है, लेकिन पुलिस को आरोपी की कहानी पर यकीन नहीं है। इधर परिजनों का आरोप है कि बालिका के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म भी किया, लेकिन डॉक्टर ने बताया शार्ट पीएम रिपोर्ट में ज्यादती की पुष्टि नहीं हुई है।
बैतूल। हाईवे पर चक्का जाम कर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते परिजन व क्षेत्र के लोग। इनसेट : आॅटो में दोनों बच्चों को ले जाते हुए आरोपी।
मृतक छह भाई बहन थे, तीन बेटियां थी
सफाईकर्मी पांडू के तीन बेटे तथा तीन बेटियां थीं। दो लड़की सुशीला और रेवती की शादी हो चुकी है, वहीं तीसरी बेटी सरस्वती पांचवी में पढ़ती थी। वहीं तीन लड़के हरिचंद, हरिकिशोर तथा राजकुमार थे। इनमें से सरस्वती और राजकुमार की हत्या हुई है। मृतक की मां घरों में बर्तन मांजने का काम करती है। वह आरोपी गड्डी के घर भी बर्तन मांजने जाती थी।
मां बोली- बर्तन मंजवाने घर लेने आया था आरोपी
मृतक बच्चों की मां प्रमिला ने बताया गड्डी घर आया और बोला कि भाभी, मेरे यहां के बर्तन मांजने चलो। दोनों बच्चों को भी साथ लेकर चलो। वह चली गई। बर्तन मांज रही थी और गड्डी दोनों बच्चों को घर के सामने ऑटो में आइस्क्रीम खिला रहा था। पानी पीने गई फिर अाई ताे बच्चे नहीं थे।