नवीन भवन का लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित
भैंसदेही| जनपद पंचायत कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण 13 मार्च को होने वाला था। अपरिहार्य कारण से लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
ग्राम पंचायत के सरपंच अब होंगे समिति के प्रधान
भैंसदेही| ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के सरपंचों का कार्यकाल 11 मार्च को समाप्त हो गया। अब सरपंच प्रशासकीय समिति के प्रधान कहलाएंगे। सीईओ एनएस रघुवंशी ने बताया सरपंच प्रशासकीय समिति के प्रधान होंगे और पंच समिति के सदस्य। समिति में दो और सदस्य शामिल किए जाएंगे।
बेमौसम बारिश से फसलों को फायदा
भैंसदेही| नगर व अंचल में मंगलवार दोपहर को तीन बजे आधा घंटे तक बारिश हुई। तेज बारिश के कारण रबी की फसल को फायदा होगा। क्षेत्र में अभी फसलें पककर तैयार नहीं हुईं, इसीलिए नुकसान होने की संभावना कम है। वहीं इससे आम फसलों को नुकसान होगा।
गुलाल से खेली होली
भैंसदेही| धुरेंडी का त्योहार उमंग और उत्साह से मनाया। युवाओं ने गुलाल लगाकर होली मनाई। इस दौरान सभी जगह पुलिस बल तैनात रहने से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इधर बुधवार को पुलिसकर्मियों ने होली खेली।