- Hindi News
- National
- Sarni News Mp News Number 6 Unit Of Power Plant Closed Due To Tube Leakage
पावर प्लांट की 6 नंबर इकाई ट्यूब लीकेज हाेने से हुई बंद
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की 200 मेगावाट की 6 नंबर इकाई काे बजे ट्यूब लीकेज होने के कारण इस सुधार के लिए
बंद करना पड़ा। इससे बिजली उत्पादन 650 मेगावाट पर आकर रुक गया।
बिजली उत्पादन करने की क्षमता 1330 मेगावाट है। इसमें 210 मेगावाट की 8 और 9 नंबर इकाई को बंद कर दिया है। इस इकाई का कोयला खंडवा के पावर प्लांट को भेजा जा रहा है। 210 मेगावाट की सात नंबर इकाई से 150 मेगावाट और 250-250 की 10 और 11 नंबर इकाई से 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन लिया जा रहा है। तीन इकाइयों से 650 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है, जो अपनी क्षमता से 680 मेगावाट कम है।
पावर जनरेटिंग कंपनी के मीडिया प्रभारी ने बताया छह नंबर इकाई का ट्यूब लीकेज होने की वजह से इस इकाई को बंद करना पड़ा है। वर्तमान समय में पावर जनरेटिंग कंपनी के पास एक
लाख 82 हजार मीट्रिक टन कोयले का स्टॉक बना हुआ है। 7 और 10,11 नंबर की इकाई से 650 मेगावाट बिजली का उत्पादन लिया जा रहा है।