- Hindi News
- National
- Amla News Mp News Old Government Building Becomes Adamant For Miscreants Resentment Among People Women Upset
पुराने सरकारी भवन बने बदमाशाें के लिए अड्डा, लोगों में नाराजगी, महिलाएं परेशान
नगर पालिका सीमा में पुराने खंडहरनुमा सरकारी आवास लोगों के लिए अब मुसीबत का कारण बन रहे हैं। नागरिक बार-बार इन खंडहरों को हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं अधिकारी केवल पत्राचार करके औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। इस सबके बीच लोगों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों का कहना है कि ये इमारते किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बनेगी या फिर इनमें कोई बड़े अपराध होंगे, इसके बाद ही प्रशासन जागेगा।
केस 2
केस 1
कंडम पड़े सरकारी भवन से असामाजिक तत्व दे रहे संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम
ये भी नुकसान : नागरिक राजू मदान के अनुसार ये खंडहर इमरात खुद ब खुद गिर पड़ी तो किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इससे बचने के लिए इन्हें समय रहते डिस्मेंटल किया जाना चाहिए।
ये ले सकते हैं फायदा : नागरिक जयंत सोनी के अनुसार नगर पालिका के बाजू के भवन को डिस्मेंटल करने के बाद यह भूमि नपा कार्यालय भवन के लिए आबंटित की जा सकती है। इससे नपा के भवन की समस्या हल होगी।
जाकिर वार्ड में नेहरू पार्क के बाजू की नजूल की जगह में भी पुलिस का पुराना आवास खंडहरनुमा स्थिति में है। यहां पर भी पिछले करीब दो दशक से कोई नहीं रहता है, लेकिन अब तक इसे डिस्मेंटल नहीं किया गया है। जबकि यहां पर भी भवन की आड़ में कभी लोग जगह को शाैचालय के रूप में उपयोग में ले रहे हैं, तो असामाजिक लोग यहां आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
छत्रसाल वार्ड की विमल मदान के अनुसार नपा दफ्तर के बाजू में और पुराने पुलिस थाने के सामने का भवन खंडहर में तब्दील है। पहले यहां पर पुलिसकर्मी रहते थे, लेकिन एक दशक से ज्यादा समय बीत चुका है। यहां कोई नहीं रहता है। इन खाली आवासों के दरवाजे, खिड़कियां तक लोग चुरा चुके हैं। ऐसे में यह खंडहर नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। इस संबंध में पूर्व में भी नपा के अधिकारियों सहित स्थानीय प्रशासन को कराया गया था, लेकिन अभी तक प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है।
अधिकािरयों को पत्र लिखा है
बीएल पवार, प्रभारी सीएमओ
नहीं है क्षेत्राधिकार
आरसी कारपेंटर, सब इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी
अामला। पुराने थाने के सामने का खंडहर भवन। दूसरी फोटो में नजूल की भूमि में बना पुराना भवन।