आदिवासी क्षेत्र में काम करने का अवसर मिला : एसडीएम बघेल
भैंसदेही| एसडीएम आरएस बघेल का तबादला भोपाल हो गया है। करीब छह माह तक भैंसदेही एसडीएम रहे आरएस बघेल ने बताया 22 साल की सेवा में भैंसदेही जैसे आदिवासी क्षेत्र में मुझे काम करने का अवसर मिला। इस दौरान भली-भांति शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन किया। जनजाति क्षेत्रों में स्कूलों में पौष्टिक भोजन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की समझाइश दी है। बघेल भैंसदेही में 19 सितंबर 2019 को पदस्थ हुए थे।