पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Amla News Mp News Organizing Marked 51 Feet High Pillar In The Name Of Bharti Baba One Day Fair

आयोजन... भारती बाबा के नाम से 51 फीट ऊंचे खंभे पर निशान चढ़ाया, एक दिन का मेला लगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खिरकिया| छीपाबड़ के वार्ड 12 में मंगलवार काे भारती बाबा के नाम से झंडा चौक पर लकड़ी के 51 फीट ऊंचे खंभे पर निशान चढ़ाया गया। खंभे पर निशान रूपी झंडे के साथ गुड़ और सिक्का भी बांधा गया। बाबा भारती के नारे भी लगाए गए। झंडा चौक पर एक छोटा मेला भी लगाया गया। बच्चों के मनोरंजन और खान पान की दुकानें भी लगी। होली के दूसरे दिन हर साल भारती बाबा के नाम से एक दिनी मेला लगाया जाता है। भारती बाबा के मंदिर में विशेष पूजा भी की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी संतोष सिटोके ने निशान पूजा करते और बाबा के जयकारे के साथ निशान चढ़ाया। इस अवसर पर छीपाबड़ के किशोरी पटेल,केवलराम मीणा, संतोष पटेल, गजराज मीणा, गोपाल पटेल, दगड़ूलाल मीणा, दयाराम पटेल आदि माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...